मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में अयोध्या मंडल के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक विगत देर रात आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों से जुड़े कांट्रेक्टर उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने समीक्षा के दौरान प्रगति में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में आ रही बाधाओं पर चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



