आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने 23वीं बार किया रक्तदान
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सिपाही पीयूष शर्मा के पिता जी 64 वर्ष बीमार होने के कारण सिपाही ने पिता को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया तभी डाक्टरों ने जांच कराई तो पता चला कि ब्लड O पोजिटिव कम है तभी सिपाही ने अपने मिलने वालों से बताया तभी समाजसेवी एडवोकेट शुभेन्द्र धुरिया ने आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू वर्मा को फोन किया। जिला अस्पताल पहुंचकर अध्यक्ष ने Oपो जिटिव ब्लड रक्तदान करके पीड़ित को राहत प्रदान किया। रामबाबू वर्मा ने बताया कि मैं 23वीं बार रक्तदान कर हूं। जिलाध्यक्ष ने इस महान कार्य को पूरा करके एक मानवतावादी जिम्मेदारी निभाई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















