जिलाधिकारी ने भरतकूप मन्दिर में कराये गये पर्यटन विकास कार्यों का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। संयुक्त निदेशक पर्यटन आर.के. रावत ने निरीक्षण के दौरान बताया कि भरतकूप मंदिर में पर्यटन विकास के अंतर्गत यात्री शेड, बाउंड्रीवॉल, सोलर लाइट, गेट, शौचालय, हाल, भंडारग्रह आदि का निर्माण कराया गया है। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच का कार्य अवशेष है, उसको पूरा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता को निर्देश दिए कि चबूतरा का सौन्दर्यीकरण कराया जाए तथा नारियल तोड़ने का भी स्थान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कूप की अच्छी तरह साफ सफाई भी कराई जाए, मंदिर परिसर को साफ स्वच्छ रखा जाए, शौचालय का संचालन सही तरीके से कराया जाय जो पानी की व्यवस्था है उसको ठीक किया जाए तथा शौचालय को बंद न रखा जाए दिव्यांग महिलाओं व पुरुषों के लिए जो शौचालय बने हैं उन पर पेंटिंग कराई जाए। भरतकूप मंदिर के रास्ते में जो मकान बने हैं उन लोगों से सहमति लिया जाए कि उनको यहां से हटाकर यात्री शेड बनवाकर दुकान रखने के लिएस आवंटित कराया जाएगा।
महंत भरतकूप मंदिर ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत मंदिर में पानी के लिए कनेक्शन कराया जाए। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि मंदिर की बाउंड्रीवाल के बाहर जो सड़क पर अबैध दुकानें हैं, उनको तत्काल हटवाया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भरतकूप मंदिर में पूजा अर्चन भी किया। इसके पहले जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भरतकूप मंदिर क्षेत्र में लगे जनगणना के प्रगणकों से जनगणना कार्य के बारे में भी जानकारी लेते हुये कहा कि मंदिर की भी जनगणना करें यह छूटने न पाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन आर.के. रावत, यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता, थानाध्यक्ष भरतकूप उदय प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

