जिलाधिकारी ने दो नायब तहसीलदारों का कार्यक्षेत्र बदला | #TEJASTODAY
जिलाधिकारी ने दो नायब तहसीलदारों का कार्यक्षेत्र बदला | #TEJASTODAY
विपिन मौर्या
मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी ने जनपद के दो नायब तहसीलदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। जानकारी के अनुसार मछलीशहर में लगभग डेढ़ वर्षों से तैनात नायब तहसीलदार कृष्ण राज सिंह यादव का स्थानान्तरण बदलापुर तहसील के लिये कर दिया गया। जबकि बदलापुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार शुक्ला को मछलीशहर का कार्यभार सौंपा गया। नव नियुक्त नायब तहसीलदार ने गुरुवार को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।