जिलाधिकारी ने “आरोग्य सेतु एप” मोबाइल में डाउनलोड करने की लोगों से अपील की

15 अक्टूबर को सभी कार्यालयों में मनेगा ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डेः डीएम | #TEJASTODAY जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल जौनपुर (टीटीएन) 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर को समस्त कार्यालयों में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे आयोजित किया जाएगा। उक्त अवसर पर साबुन के साथ हैंडवाशिंग के प्रदर्शन का कार्यक्रम 10 से 12 के मध्य लोगों के समूह में मास्क के उपयोग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान में सभी कार्यालय, संस्थान, अस्पताल के अधिकारी एवं कार्मिक एवं समुदाय के लोग एक ही समय में सुबह 10 बजे समूह हाथ धोने की प्रक्रिया का डेमो करेंगे और उसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी, स्कूल, शिक्षक, बच्चे एवं एसएचजी के सदस्य समुदायों में 10 घरों का समूह बनाएंगे और समूहों का आयोजन करेंगे। साबुन से हाथ धोने के मुख्य 6 चरणों को सिखाया जाए एवं कोविड-19 महामारी संक्रमण काल में विभिन्न अवसरों पर ऐसे भोजन के पहले नाक, मुंह एवं आंखों को छूने के बाद खासने एवं छींकने के बाद, शौच के बाद एवं शौचालय के उपयोग के पश्चात सभी को हाथ साबुन और पानी से हाथ धोने की गतिविधियां अपनाने के संबंध में व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक लेबर रूम, पीएमसी वार्ड के वास बेसिन और हैण्ड वॉसिन स्टेशन को कोहनी से संचालित नल लगाने एवं साबुन की आपूर्ति के साथ कार्यात्मक बनाया जाए। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी-रिसेप्शन क्षेत्र में नो-टच/फुट आपरेटेड हैंडवाशिंग यूनिट स्थापित की जाए। विभिन्न सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उपलब्ध प्रचार-प्रसार की सामग्री का उपयोग करते हुए जनमानस को जागरूक करने का निर्देश दिया। अस्पतालों के रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, पीएमसी वार्ड आदि में उपलब्ध टेलीविजन के माध्यम से हैण्डवाशिंग एवं स्वच्छता से संबंधित वीडियो को समयानुसार नियमित संचालित किया जाए। समस्त चिकित्सा इकाइयों में सेवा प्रदाताओं का हैंड हाइजिन विषयक प्रशिक्षण हैंडवास का प्रदर्शन, हैंड हाइजीन विषयक पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराये जाने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के लिए मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को नामित किया गया है।

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सुरक्षा चक्र बनायें और खुद भी सुरक्षित रहें परिवार को भी सुरक्षित रखें : कौशल राज शर्मा जितेंद्र चौधरी वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संग नदेसर, अंधरापुल, सिगरा, रथयात्रा, कमच्छा, भेलूपुर, अस्सी, लंका मार्ग पर लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के निरीक्षण के दौरान लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से “आरोग्य सेतु एप” अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए अपील की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लाउडस्पीकर से लोगों से अपील करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने की जानकारी देते हुए कहा कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सुरक्षा चक्र बनायें और खुद भी सुरक्षित रहें, परिवार को भी सुरक्षित रखें। 'तेजस टूडे डॉट कॉम' लंका में कामधेनु अपार्टमेंट व एम्ब्रोसिया अपार्टमेंट, रथयात्रा में महावीर अपार्टमेंट स्वास्तिक सेवाश्रम अपार्टमेंट में मौके पर जिलाधिकारी ने एप डाउनलोड कराया और वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से कहा कि अपार्टमेंट आने जाने वाले लोगों को भी एप डाउनलोड करायें। रास्ते पर पड़ने वाली दुकानों के दुकानदारों को भी कहा गया कि आने वाले सभी ग्राहकों को एप डाउनलोड करायें।

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सुरक्षा चक्र बनायें और खुद भी सुरक्षित रहें परिवार को भी सुरक्षित रखें : कौशल राज शर्मा

जितेंद्र चौधरी
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संग नदेसर, अंधरापुल, सिगरा, रथयात्रा, कमच्छा, भेलूपुर, अस्सी, लंका मार्ग पर लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के निरीक्षण के दौरान लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से “आरोग्य सेतु एप” अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए अपील की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लाउडस्पीकर से लोगों से अपील करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने की जानकारी देते हुए कहा कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सुरक्षा चक्र बनायें और खुद भी सुरक्षित रहें, परिवार को भी सुरक्षित रखें। ‘तेजस टूडे डॉट कॉम’

लंका में कामधेनु अपार्टमेंट व एम्ब्रोसिया अपार्टमेंट, रथयात्रा में महावीर अपार्टमेंट स्वास्तिक सेवाश्रम अपार्टमेंट में मौके पर जिलाधिकारी ने एप डाउनलोड कराया और वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से कहा कि अपार्टमेंट आने जाने वाले लोगों को भी एप डाउनलोड करायें। रास्ते पर पड़ने वाली दुकानों के दुकानदारों को भी कहा गया कि आने वाले सभी ग्राहकों को एप डाउनलोड करायें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *