जिला जज ने साहित्य भूषण कमलेश जी सहित तमाम लोगों को किया सम्मानित

  • जिला जज ने साहित्य भूषण कमलेश जी सहित तमाम लोगों को किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
बिसवां, सीतापुर। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीवास्तव जयंती पर आयोजित अधिवक्ता एवं प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में बिसवां लाईयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष/राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट करके उनको सम्मानित किया। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता लालजी वर्मा, बृजेश नारायण गुप्त, आरएन सिंह, शमीम कौशर सिद्दीकी, नागेन्द्र प्रताप सिंह मौर्य, आनंद मेहरोत्रा सहित तमाम अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रबुद्ध नागरिकों में साध्वी साधना बाजपेई, वरिष्ठ शिक्षक सुरेश मिश्र सहित अन्य प्रबुद्धजन भी सम्मानित किये गये।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश आशीष जैन एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसवां, उपजिलाधिकारी बिसवां, तहसीलदार, सीतापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, बार एसोसिएशन बिसवां के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने वीरेंद्र श्रीवास्तव जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही अपने संबोधन में उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष कवि आनंद खत्री ने किया। कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित जनो का स्वागत करते हुये आभार प्रकट किया। वरिष्ठ अधिवक्ता वीएन गुप्ता एवं आरएन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने अपने संबोधन में स्व. वीरेंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—— आना व जाना तो है जग की गति रोज ही लाख करोड़ गये हैं। वीरेंद्र जी तौ जनमानस पै व्यक्तित्व की छाप ही छोड़ गये हैं। अपने घर के स्पंदनों को सबके उरों से “मृदु” जोड़ गये है। स्नेह के बंधनों में हमें बांध स्वयं भवबंधन तोड़ गये हैं। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA