कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया मृतक का अंतिम संस्कार
परिजनों ने बुलडोजर कार्यवाही की उठायी आवाज
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जनपद के उतरौला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां अहरौला गांव में घूमने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने बस्ती-बलरामपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही उतरौला और गैड़ास बुजुर्ग थाने की पुलिस, सीओ उतरौला तथा उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन और ग्रामीण आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े रहे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विधायक ने मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जिसके बाद बस्ती-बलरामपुर मार्ग पर लगा जाम समाप्त कराया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना में धनराज मौर्य के अलावा बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज अभी भी जारी है।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले ही पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।सीओ उतरौला ने कहा है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया गया है। फिलहाल गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है जबकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस अवसर पर चैयरमेन प्रतिनिधि उतरौला अनुप गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, दीपक चौधरी, आनन्द त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख उतरौला महिपाल चौधरी, प्रधान परसौना पप्पू चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







