घर निकले वृद्ध का शव फांसी पर लटका मिला | #TejasToday
बाराबंकी, (पीएमए)। जिले में थाना क्षेत्र के मजीठा गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध का शव पेड़ पर अंगोछा से फांसी पर लटका मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो उनके पैर ठिठक गए। वृद्ध की मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिजन रोते बिलखते हुए वहां पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र ने अपने ही चाचा पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
सतरिख थाना क्षेत्र के गांव मजीठा निवासी राधेलाल (65) का शव शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित पेड़ पर अंगोछा से लटका हुआ पाया गया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने राधे लाल का शव देखा तो ठीठक गए। राधेलाल की मौत की सूचना गांव पहुंची तो चीख-पुकार करते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे राधेलाल घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। शाम को भी घर ना आने पर उनकी तलाश की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। सुबह उनका शव पेड़ पर लटका पाया गया।
मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने अपने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि उसके चाचा अवध राम और उनके पुत्र राजन ने पिता राधेलाल की हत्या की। उसने बताया कि पिता राधेलाल और चाचा राम अवध के बीच 11 बीघा जमीन का एक मुकदमा चल रहा था। करीब 15 दिन पहले पिता राधेलाल ने यह मुकदमा जीता था। मनोज का आरोप है की इसी विवाद के चलते उसके पिता की हत्या चाचा और उनके बेटे ने की है।