कमिश्नर व डीआईजी ने ली मण्डलीय कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

  • कमिश्नर व डीआईजी ने ली मण्डलीय कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मण्डलायुक्त विवेक जी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय कानून व्यवस्था तथा मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मण्डलीय व जनपदीय संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक के अन्तर्गत मण्डलायुक्त ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री जी द्वारा वीसी में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मण्डल के तीनों जनपदों के सभी टोल प्लाजों पर देशभक्ति गानों के साथ सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी सहित लू, वज्रपात आदि से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जाए। मण्डलायुक्त ने स्कूली वाहनों, बसों के फिटनेस जांच को गम्भीरता से लेते हुए मण्डल के सभी एआरटीओ को शत—प्रतिशत फिटनेस सुनिश्चित करने पर बल दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर नीलगाय प्रभावित स्थलों पर सचेतक बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। सड़कों पर दुर्घटना से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर, साइनेज आदि लगाया जाए। नेशनल हाईवे पर स्पीड साइनेज लगाये जाएं तथा ओवर स्पीड के निगरानी हेतु कैमरे लगाये जाएं। ड्रंक एण्ड ड्राइविंग रोकने हेतु प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर पीडब्ल्यूडी व संबंधित विभाग दुर्घटनाओं को रोकने हेतु स्थल मुताबिक आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस व यूपीडा टीम मिलकर सहयोग समन्वय बनाते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए अनावश्यक रूके वाहनों को आगे निर्धारित स्थल पर ही रोकने हेतु जागरूक करें।
मण्डलीय कानून व्यवस्था की बैठक के अन्तर्गत मण्डलायुक्त ने सख्त निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं, कब्जाधारकों पर तत्काल विधिक कार्यवाही कर कब्जा मुक्त करवायें। महिला अपराध की समीक्षा के दौरान महिलाओं की गुमशुदगी को गम्भीरता से लेते हुए जांच व कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मण्डल में संचालित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए। तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों एवं आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जाएं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील सिंह ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि विगत त्योहार- गंगा दशहरा, व प्रतियोगी परीक्षाओं आदि को पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से पूरी संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराया गया है। इसी प्रकार आगामी त्योहारों एवं प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षाओं को भी सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कराते हुए सजा दिलाई गयी है। महिला अपराध के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिलाधिकारी मऊ आनंद वर्धन, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी मऊ विवेक श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गंभीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ पंकज श्रीवास्तव, अपर आयुक्त प्रमोद पाण्डेय सहित सम्बंधित मण्डलीय अधिकारी सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA