लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक मेहदावल व जिलाधिकारी ने जनपद के मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। हाईस्कूल एवं इंटरमिडियड बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम में लोक भवन सें प्रसारित मुख्यमंत्री जी का लाईव प्रसारण एवं सम्बोधन जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित उपस्थित अन्य अधिकारी गणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देखा व सुना गया।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में आशीर्वाचन देते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के प्रति उत्साहित किया। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह में विधयाक मेहदावल, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी द्वारा बच्चों कों मेडल, प्रमाण पत्र एवं धनराशि चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेधावी विधार्थियो के सम्मान सें बच्चों के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ जिसमें वे भविष्य में और आगे बढ़ेंगे यह ख़ुशी बच्चों के चेहरे पर देखी गई। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ सहित विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

