Saturday, May 9, 2026
HomeTrendingमुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय का वादा किया पूरा

मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय का वादा किया पूरा

-

  • मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय का वादा किया पूरा

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए गोरखपुर में इसका शुभारंभ किया जिसका सजीव प्रसारण एवं जिलास्तरीय कार्यक्रम कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर में हुआ। कल्याण सिंह हेबीटेट सेंटर में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद डा0 मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं चैधरी ऋषि पाल सिंह, विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, महामंत्री शिवनारायण शर्मा, मण्डलायुक्त संगीता सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द कुमार, परियोजना निदेशक भाल चन्द्र त्रिपाठी, एडी बेसिक मनोज गिरी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डा0 मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्रों की लंबे समय से मांग थी जो अब जाकर पूर्ण हुई है। एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने कहा सरकार आपके साथ और आपकी समस्याओं के प्रति गंभीर है। सभी शिक्षामित्रों को प्रत्येक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अधिकार के प्रति समर्पित होना चाहिए। जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने मुख्यमंत्री जी का जिले के शिक्षामित्रों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान शिक्षामित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
वहीं एडी बेसिक मनोज गिरी ने अवगत कराया कि मण्डल के 1757 स्कूलों में कार्यरत लगभग 2700 शिक्षा मित्र लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी संजीव शर्मा ने किया। अंत में प्रभारी बीएसए नीलम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक प्रशिक्षण अवनीश कुमार, ब्लॉक पीटीआई सतीश सिंह, तन्मय सिंह, सुनील शर्मा अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, अनिल वर्मा महामंत्री शिक्षामित्र संघ सहित समस्त एसआरजी, एआरपी आदि का सहयोग रहा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसी

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसीतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के धारा खेडा मजरा मकूर गांव स्थित खेत में शनिवार सुबह हाईटेंशन...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 65 हजार के 3 एंड्रॉयड बरामदतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे स्टेशन और...

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया जनमानस की सेवा ही मेरा कर्तव्य: एसडीएमतेजस टूडे ब्यूरो सुल्तानपुर। लोक अदालत में लगे...

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवी

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवीतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। स्वच्छता एक शब्द नहीं,...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular