भाजपा राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है: खान

तेजस टूडे ब्यूरो
शीतला सरोज
मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी ने जोगेश्वरी (पश्चिम) न्यू. लिंग रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम करके पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यर्पण कर किया। इस दौरान एसएम खान ने भाजपा के स्थापना दिवस के विषय में सविस्तार उल्लेख किया। साथ ही कहा कि डॉ. मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। पार्टी भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक महत्व को पुनर्स्थापित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। जब से जोगेश्वरी में पार्टी का यह कार्यालय खुला है तभी से जरूरतमंद लोगों की मदद कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का कार्य किया जा रहा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी ‘लाडली बहन योजना’ की जानकारी दी। इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम जिला के कामगार सेल के अध्यक्ष धर्मेश पाल, सुनील दुबे, मनोज यादव, अमरचंद यादव, राजेश चौहान, इस्माइल शेख सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA


