एएसपी व सीओ ने पुलिसकर्मी राजपाल जी को दी भावभीनी विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह ने जनपद में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी के सम्मान में विदाई समारोह किया। इस मौके पर मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राजपाल सिंह को उनके दीर्घकालिक, अनुशासित एवं निष्ठापूर्ण सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में कानून-व्यवस्था, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा प्रदर्शित कार्यसंस्कृति वर्तमान एवं नवनियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। पुलिस विभाग उनके अमूल्य योगदान पर गर्व करता है। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गयी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, पेशकार पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

