आरपीएफ की सतर्कता से यात्री को मिला डेढ़ लाख से अधिक का खोया सामान
तेजस टूडे ब्यूरो
गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और ईमानदारी के चलते एक यात्री को उसका खोया हुआ कीमती सामान सकुशल वापस मिल गया। यात्री ने RPF की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार वैशाली (बिहार) निवासी शशांक सिंह 30 मई 2026 को ट्रेन संख्या 15002 से यात्रा कर रहे थे। हरदोई स्टेशन पर खाने-पीने का सामान लेने के लिए ट्रेन से उतरने के दौरान ट्रेन चल पड़ी जिससे उनका एक ब्लैक ट्रॉली बैग और एक ब्राउन पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गया यात्री द्वारा 139 हेल्पलाइन पर सूचना देने के बाद पता चला कि उनका सामान RPF पोस्ट गोंडा पर सुरक्षित रखा गया है। RPF के हेड कांस्टेबल राकेश मिश्रा एवं ओम प्रकाश शर्मा ने कोच से बैग उतारकर सुरक्षित जमा कराया था। सोमवार को यात्री गोंडा RPF पोस्ट पहुंचा जहां पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उसे उसका सामान सुपुर्द कर दिया गया। बैग की जांच में एचपी ओमेन 16 लैपटॉप, चार्जर, माउस, कंट्रोलर, कूलिंग पैड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल चार्जर, नगद 1000 रुपये तथा अन्य सामान बरामद हुआ। यात्री के अनुसार बैग में रखे सामान की कुल कीमत लगभग 1.70 लाख रुपये थी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला कांस्टेबल मधु सिंह की उपस्थिति में सामान उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया। अपना खोया सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ गोंडा की ईमानदारी, सतर्कता और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली की जमकर प्रशंसा किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







