Wednesday, May 13, 2026
HomeTrendingमारपीट में जख्मी टेंट हाउस कारोबारी की उपचार के दौरान हुई मौत

मारपीट में जख्मी टेंट हाउस कारोबारी की उपचार के दौरान हुई मौत

-

  • मारपीट में जख्मी टेंट हाउस कारोबारी की उपचार के दौरान हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहीखेड़ा गांव में शराब के पैसे न देने पर टेंट व्यवसाई पर डंडों से हमला कर दिया गया था। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां 6 दिन बाद बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची रही। रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहीखेड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय सुरेश लोधी टेंट हाउस की दुकान चलाते हैं। 27 अप्रैल को घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित शारदा नहर के किनारे टेंट की दुकान से भोजन करने घर जा रहे थे तभी रास्ते में उनके पारिवारिक चाचा शिवकुमार ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। सुरेश ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। चाचा शिव कुमार ने गाली-गलौज करते हुए सुरेश पर ताबड़तोड़ डंडों से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बेटे प्रेम को दी।
बेटे ने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे प्रेम ने बताया कि पिता टेंट हाउस का काम करते थे। परिवार में पत्नी मंजू, चार बेटियां सीता, संगीता, सुषमा, गुड़िया तथा दो बेटे प्रमोद और प्रेम हैं। बेटी सुषमा की शादी अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि बेटे की तहरीर पर पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाई

नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाईतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर क्षेत्र के...

Jaunpur News: अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़तेजस टूडे सं. सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को पावन धाम में उमड़ा भक्तों...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular