शिक्षक-शिक्षिकाओं को डा. राधाकृष्णन के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिये
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय के प्रागण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। इस समारोह का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक अवधेश सिंह कार्यकारिणी समिति की सदस्या मुन्नी देवी, निदेशक डा. अमित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए उत्साहवर्द्धन का कार्य किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विजया आर. वर्मा ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी के युग में अद्यतन रहने को कहा और शिक्षा के क्षेत्र के चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने को कहा। सभी भावी शिक्षक-शिक्षिकाओं को डा. राधाकृष्णन के आदर्शों का अनुसरण करने को कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएड की सलोनी भारद्वाज, प्रतीक्षा सिंह, प्रियांशी रस्तोगी, अवनीत कौर, आकृति पाण्डेय, अंजली वर्मा, नेहा गिरि डीएलएड की साक्षी, प्रियांशी, शिवानी, बीएलएड की रिया एवं गुन खत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. शिवाकान्त श्रीवास्तव, अंजू सिंह, मनीषा पाण्डेय, शालिनी पाण्डेय, विजय मिश्रा, अभिषेक वर्मा, शालिनी सिंह, डा. मंजेश कुमार, डा. माधव राय, शिल्पी विश्वकर्मा, जितेन्द्र मण्डल, पद्मा त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, वैशाली देवल सहित कार्यालय कर्मी कमलेश कुमार, ज्योति शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, हर्षित कुमार की मुख्य भूमिका रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









