डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गये शिक्षक आशुतोष जी
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा (1-8) हरिहरपुररानी के सहायक अध्यापक आशुतोष कुमार को सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी अमेरिका ने हिंदी साहित्य में विशेष योगदान हेतु पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। 30 मई को नई दिल्ली में पश्चिम विहार के एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्हें यह उपाधि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गयी। गौरतलब है कि आशुतोष कुमार को उनके लेखन कौशल व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार के अतिरिक्त कई साहित्यिक व शैक्षिक मंचों द्वारा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। इनके विशेष प्रयास से विद्यालय के बच्चों ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक खेल व शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की है। इस अवसर पर प्रसिद्ध वॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश, प्रसिद्ध वस्तुविद अजय लूथरा, पूर्व सांसद पश्चिम विहार दीप सिंह राठौर, सामाजिक कार्यकर्त्ता जनक रमन लाल जोशी, पूर्व कर्नल विजय कृष्ण रावत, संस्कार भारती दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार सहित अन्य तमाम जानी—मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







