Tag: Will eat half the bread

  • आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे

    आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे

    आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे

    दीपक कुमार
    मुगलसराय, चन्दौली। प्राथमिक विद्यालय लौंदा प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय, विकासखंड नियामताबाद, जनपद चन्दौली से “स्कूल चलो अभियान” की रैली ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी के नेतृत्व में ग्राम लौंदा में निकाली गई। जो हनुमान मंदिर, पंचायत भवन, काली मंदिर, जामा मस्जिद होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुयी। रैली में बच्चे “आधी रोटी खाएंगे हम स्कूल जाएंगे” लड़का लड़की एक समान सबको शिक्षा सबको ज्ञान”, “स्कूल चलो स्कूल चलो” आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।

    इस रैली में सभी ने यह निश्चय किया कि एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहे, शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो जिससे कि शासन के आदेशों का पालन हो और हमारा देश पूर्ण रूप से साक्षर हो। इस रैली में प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय के प्रधानाध्यापक शहबाज़ आलम खान, अरूण कुमार, सुरेश कुमार सुमन, शबनम परवीन, यदुरिमा, सोना सोनकर, राजकिशोरी, अफीफा बानो आदि शिक्षकगण सम्मिलित हुए।

    साथ ही बच्चुलाल यादव, संतोष यादव, मो. हसनैन, अफसार अहमद, इम्तियाज अहमद, निशान्त तिवारी, साधु, लक्ष्मीना देवी, नगीना देवी, किरण देवी, ऊषा देवी, राजकुमारी, खारा आदि ग्रामवासी व रसोइया मौजूद रहीं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला