Tag: why the case was filed against the SP candidate Toofani Saroj

  • Jaunpur News : आखिर क्यों सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर…

    Jaunpur News : आखिर क्यों सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर…

    Jaunpur News : आखिर क्यों सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर…

    जौनपुर। केराकत विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बुधवार को समर्थकों के साथ मुफ्तीगंज ब्लॉक के इटैली बाजार से रैली निकाली। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा भी किया। जगह-जगह स्वागत के दौरान कोविड नियमों की भी खूब अनदेखी हुई।
    उड़न दस्ता टीम ने बिना अनुमति रैली और सभा करने के मामले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कोतवाली में दी। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

    कोतवाल ने बताया कि बिना अनुमति के सपा नेता पूर्व सांसद तूफानी सरोज अपने भारी समर्थकों के साथ बुधवार को मुफ्तीगंज व अन्य स्थानों पर रैली निकाली। जगह-जगह नुक्कड़ सभा भी की। यही नहीं उनके साथ चल रहे लोगों ने कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया।
    वहीं इस मामले में पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर विपक्ष को अनायास दबाने का कुप्रयास किया जा रहा है। लेकिन, सपा किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है। जबकि भाजपा के बड़े नेता खुद खुल्लमखुल्ला आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। किंतु प्रशासन उसको संज्ञान में नहीं ले रहा है और न ही कोई एक्शन हो रहा है।
    जिले में इससे पूर्व भी सपा और बसपा नेता पर जौनपुर में आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हो चुका है। लेकिन, जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे- वैसे ही आचार संहिता उल्लंघन के भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat