Tag: which put VBSPU teacher’s job in danger.

  • छात्र ने आंसर शीट पर लिखे 10 ऐसे शब्द, जिससे खतरे में आ गई VBSPU के टीचर की नौकरी

    छात्र ने आंसर शीट पर लिखे 10 ऐसे शब्द, जिससे खतरे में आ गई VBSPU के टीचर की नौकरी

    छात्र ने आंसर शीट पर लिखे 10 ऐसे शब्द, जिससे खतरे में आ गई VBSPU के टीचर की नौकरी

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी प्रथम वर्ष के चार छात्रों द्वारा उत्तर पुस्तिका में जय श्री राम और खिलाड़ियों के नाम लिखने पर 56 फीसदी अंकों के साथ पास किए जाने का मामला सामने आया है मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो शिक्षकों को टर्मिनेट किए जाने का कार्रवाई शुरू कर दी गई है उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है विवि के पूर्व छात्र के सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद मामला प्रकाश में आने के बाद विश्वविद्यालय परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा समिति की बैठक में मामले में दो शिक्षक डॉ. आशुतोष गुप्ता और डॉ. विनय वर्मा दोषी करार दिए गए है इनके खिलाफ राजभवन पत्र भेजा जाएगा जल्द ही इन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा ऐसी सूचना सूत्रों द्वारा बताई जा रही है।
    विवि के पूर्व छात्र दिव्यांशु सिंह ने इस मामले में सूचना के अधिकार के तहत यूनिवर्सिटी से जानकारी मांगी थी। छात्र ने तीन अगस्त 2023 को डी फॉर्मा के प्रथम वर्ष के 18 छात्रों के रोल नंबर उपलब्ध कराते हुए 58 कॉपियों की प्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा, लेकिन सिर्फ 42 कॉपियां ही उपलब्ध कराईं गईं। बार कोड संख्या 4149113 की कॉपी में छात्र ने लिखा था- ‘जय श्री राम पास हो जाएं इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या आदि खिलाड़ियों के नाम लिखे थे इस छात्र को 75 में से 42 अंक देकर पास किया गया था, जो कि 56 फीसदी अंक हैं।
    ऐसा ही बार कोड 4149154, 4149158, 4149217 की कॉपियों में भी देखने को मिला इन छात्रों को भी पास कर दिया गया था छात्र ने राजभवन भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि एक प्रोफेसर ने पैसे लेकर छात्रों को पास किया है इसका वीडियो भी वायरल है राजभवन ने संज्ञान लेते हुए 21 दिसंबर 2023 को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था हालांकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रो. वंदना सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA