• Click here - to use the wp menu builder
Search

What will happen to this district? Once again got seven corona positive

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सात कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें मदनपुरा हॉट स्पॉट के 6 लोग हैं। सभी 6 लोग एक दिल्ली से लौटे मदनपुरा के जमाती व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग से जानकारी में आये थे। यह 55 वर्षीय जमाती व्यक्ति पहले कोरोना निगेटिव था। जिसका कुछ दिन बाद लिया गया सैंपल पॉजिटिव हो गया था। इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में इनके साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व अन्य मिलाकर कुल 41 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया था। उन्ही के सैंपल में से ये 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जमाती व्यक्ति पहले से पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में है। जिलाधिकारी ने बताया कि मदनपुरा हॉट स्पॉट में पहले से 7 कोरोना पॉजिटिव लोग हैं। अब नए लोगों को मिलाकर इस हॉट स्पॉट के 13 लोग पॉजिटव हो गये हैं। इसके अतिरिक्त एक 29 वर्षीय व्यक्ति मंडौली, थाना क्षेत्र मडुवाडीह से भी पॉजिटिव पाया गया है। यह दवा व्यवसायी है। यह व्यक्ति पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में जांच के लिए आया था, उस समय इनको खांसी, बुखार था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में इसका सैंपल 20 अप्रैल को लिया गया था। पूर्व के 6 हॉट स्पॉट के साथ अब एक और 7वां हॉट स्पॉट मंडौली बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 26 हो गई है। वर्तमान में 17 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

क्या होगा इस जिले का? एक बार फिर मिला सात कोरोना...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - April 24, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]