Tag: Wellness center for arthritis and sciatica opened in Mohania

  • मोहनिया में खुला गठिया साइटिका के लिये वेलनेस सेण्टर

    मोहनिया में खुला गठिया साइटिका के लिये वेलनेस सेण्टर

    मोहनिया में खुला गठिया साइटिका के लिये वेलनेस सेण्टर

    जीपी सोनी
    कैमूर, बिहार। शनिवार को कैमूर के मोहनिया में पटना बाईपास के समीप एलएस मेमोरियल हेल्थ केयर एवं वैलनेस केयर केंद्र का शुभारंभ हुआ। केंद्र का उद्घाटन जमुहार मेडिकल कॉलेज सासाराम के चर्म एवं कुष्ठ रोग विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पटना मेदांता हॉस्पिटल के डा. संदीप कुमार ने लगभग 65 मरीजों के ड्राई नीडलिंग तकनीक से दर्द दूर करने के बारे में विस्तारपूर्वक परामर्श देते हुए कहा कि ठंड में जोड़ों के दर्द बढ़ जाते हैं जिसमें फिजियोथैरेपी काफी कारगर साबित होती है। अब कैमूरवासियो को फिजियोथेरेपी के बेहतर इलाज के लिए वाराणसी या पटना के हॉस्पिटलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि अब मोहनिया में ही गुणवत्तापूर्वक फिजियोथैरेपी सेंटर की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को यह सुविधा मोहनिया वासियो के लिए पूर्णता निशुल्क रहती है। एलएस मेमोरियल हेल्थ केयर सेंटर के उद्घाटन के दौरान डा. पुनीत सिंह ने भी कहा कि अगर मरीज सही समय पर फिजियोथैरेपी द्वारा गर्दन दर्द घुटने का दर्द एवं कमर दर्द का इलाज करना शुरू कर दे तो वह ऑपरेशन से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि डा. संदीप कुमार को लकवा गठिया साइटिका रोग में पटना के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटलों जैसे मेदांता ESIC अस्पताल एवं GS न्यूरोसाइंस से विशेष अनुभव प्राप्त है। ऐसे में कैमूरवासियों को इसके लिए बेहतर इलाज एलएस मेमोरियल हेल्थ केयर एवं वैलनेस सेंटर द्वारा ही मिलेगा। वहीं डा. संदीप ने बताया कि सप्ताह में हर रविवार को हमारे द्वारा गठिया साइटिका जोड़ों के दर्द मोबाइल की बुरी लत लकवा कंधे में दर्द एड़ी में दर्द घुटने में दर्द गर्दन दर्द कमर दर्द हाथों एवं पैरों में झनझनाहट चेहरे का लकवा चक्कर आना एवं खांसी बुखार पीलिया सर्दी पेट दर्द इत्यादि बीमारियों के लिए मरीज की नि:शुल्क फिजियोथैरेपी द्वारा जांच होगी एवं उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकिय परामर्श मिलेगा। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, संतोष कुमार, मृत्युंजय कुमार, समीर सोनी, भूपेंद्र कुमार, चंदन श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA