• Click here - to use the wp menu builder
Search

State presidents met courtesy meeting with former cabinet minister

जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मुलाकात किया। पूर्व मंत्री केपी यादव के गांव उतरगांवा जाकर उनके पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव के बड़े भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के कबीरुद्दीनपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जनपद की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के साथ मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर मेडिकल कालेज का नाम स्व. पारस नाथ यादव के नाम पर होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, अतुल सिंह, अनिल यादव फौजी, दिनेश यादव फौजी, नवनीत यादव, राकेश यादव, नगीना यादव, सुनील यादव, अमित यादव, राघवेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, शनि यादव, बाबा यादव, आरबी यादव, विकास यादव, जेपी पाल, लालचन्द यादव, रजनीश मिश्रा, डा. लक्ष्मीकांत यादव, दीपक गोस्वामी, तहलका यादव आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्षों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - June 30, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]