Tag: Jaunpur News: Rotary Club planted saplings on the second day of the mass movement

  • Jaunpur News : जनान्दोलन के दूसरे दिन भी रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण

    Jaunpur News : जनान्दोलन के दूसरे दिन भी रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण

    Jaunpur News : जनान्दोलन के दूसरे दिन भी रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण

    जौनपुर। रोटरी क्लब ने सरकार द्वारा आहूत पौधरोपण जनांदोलन में अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बुधवार को लगातार दूसरे दिन वृहद पौधरोपण व संरक्षण का कार्यक्रम नगर के सीहीपुर में 100 से भी ज्यादा छायादार व शोभाकर प्रजाति के पौधों को लगाकर किया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या स्वयंसेवी संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, अपितु यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

    मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गये पौधरोपण अभियान में प्रत्येक नागरिक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके इस जनांदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इसी क्रम में जनांदोलन के तीसरे दिन यानी गुरूवार को प्रत्येक रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा अपनी सुविधानुसार कम से कम दो पौधों का रोपण किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि यदि हम पर्यावरण संरक्षण को लेकर आज नहीं सचेत हुए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक भयावह परिदृश्य छोड़कर जाएंगे। इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि पर्यावरण क्षरण की वजह बढ़ते तापमान के कारण वैश्विक स्तर पर अन्न व जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। कार्यक्रम संयोजक नवीन सिंह ने कहा कि आज के दौर में रोटरी क्लब जैसी तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन पर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए और इस धरा को हरियाली से अक्षादित करने का सफल प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्र, श्याम वर्मा, ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सचिव सुजीत अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat