Tag: Jaunpur News: Roof slab fell

  • Jaunpur News : छत का पटिया गिरा, डिलेवरी मैन की पत्नी व दो बच्चे घायल

    Jaunpur News : छत का पटिया गिरा, डिलेवरी मैन की पत्नी व दो बच्चे घायल

    Jaunpur News : छत का पटिया गिरा, डिलेवरी मैन की पत्नी व दो बच्चे घायल

    आनन्द बरनवाल
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुदौली गांव में शुक्रवार की दोपहर भीषण बारिश के दौरान एक जर्जर मकान के छत का पटिया गिर गया जिसमें रह रहे बिहार निवासी गैस सिलेंडर डिलेवरी मैन की पत्नी और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया गया। जहां डिलेवरी मैन की पत्नी की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिहार के जिला बेगूसराय थाना ओपीछौराही गांव चौफर निवासी राजेश कुमार खेतासराय स्थित एक गैस एजेंसी में सिलेंडर डिलेवरी का काम करता है।

    खुदौली स्थित ताराराम निषाद के मकान में सपरिवार किराये पर रहता है। आज दिन भर बारिश होने से राजेश आवास से बाहर नहीं निकल पाया। दोपहर में वह दो मिनट के लिए कमरे से बाहर निकल गया। तभी कमरे के छत की पटियाला उसके परिवार पर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर राजेश की पत्नी चंदा कुमारी (30) पुत्री आस्था (3) व पुत्री रागिनी (1) घायल हो गई। चंदा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।