Tag: Jaunpur News: Role of youth important in assembly elections: Ravindra Jaiswal

  • Jaunpur News: विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्णः रवीन्द्र जायसवाल

    Jaunpur News: विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्णः रवीन्द्र जायसवाल

    Jaunpur News: विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्णः रवीन्द्र जायसवाल

    मुंगराबादशाहपुर हुआ भारतीय जनता पार्टी का युवा सम्मेलन

    अमित शुक्ला
    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भारतीय पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे चतुर्दिक विकास कार्यो और प्रदेश के युवाओं के बल पर पुनः प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उक्त बातें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने स्थानीय क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव एक तरफ जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण भाजपा लड़ेगी। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश सह मंत्री देवेन्द्र भाई पटेल ने कहा कि देश को आगे ले जाने का कार्य युवा वर्ग ही करता है। स्थानीय ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ने युवाओं को पूरे दमखम से पार्टी के साथ जुड़कर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान देने की बात कही।

    इसके पहले मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर इं. दिनेश शुक्ला, खुशबू सिंह, उदय सिंह, धरम सिंह, सुनील सिंह, काजल सिंह, दिव्यांशु सिंह, अखिल सिंह सहित तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।