रीता संदीप जायसवाल बनीं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता
तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रीता संदीप जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना किया। नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष रीता जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। संगठन की मजबूती और विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यों में पारदर्शिता के साथ नई ऊर्जा का संचार होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

