Tag: JAUNPUR NEWS: Retired IAS Dinesh honored

  • JAUNPUR NEWS : रिटायर्ड आईएएस दिनेश का हुआ सम्मान

    JAUNPUR NEWS : रिटायर्ड आईएएस दिनेश का हुआ सम्मान

    JAUNPUR NEWS : रिटायर्ड आईएएस दिनेश का हुआ सम्मान

    चिकित्सक व समाजसेवी ने किया अभिनन्दन
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी व चित्रकूट मंडल के कमिश्नर रहे अधिकारी दिनेश सिंह को स्थानीय कस्बे में आयोजित एक सादे समारोह में अभिनंदन पत्र और अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया गया। नगर पंचायत खेतासराय में वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत सिंह मौर्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बीएम हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सालिम खान, जेडी कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती गीता मौर्य, शिक्षक नेता डॉ चन्द्रजीत मौर्य, संकट मोचन मंदिर के प्रधान पुजारी सच्चिदानंद ने श्री सिं को अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्रम और रामनामी पटका भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता अश्वनी सिंह, वरिष्ठ फोटोग्राफर आशीष श्रीवास्तव, राकेश राजभर, कृष्णदत्त मौर्य, मनीष सिंह, किशन सोनकर, सुरेंद्र राजभर, जितेंद्र राजभर, गोपाल जायसवाल, मोहम्मद कुल्लुर, करंजाकला ब्लॉक ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष बृजेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। अंत में दिनेश सिंह ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि इस जिले से मेरा गहरा लगाव है। यहां के लोगों के सुख-दुख में मैं हमेशा शामिल रहूंगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA