Tag: Jaunpur News: Religious conversion racket exposed

  • Jaunpur News: धर्म परिवर्तन का हुआ भण्डाफोड़, पुलिस ने 30 को लिया हिरासत में

    Jaunpur News: धर्म परिवर्तन का हुआ भण्डाफोड़, पुलिस ने 30 को लिया हिरासत में

    • धर्म परिवर्तन का हुआ भण्डाफोड़, पुलिस ने 30 को लिया हिरासत में

    • वर्षों से यूट्यूब पर वीडियो डालकर ईसाई धर्म का कर रहा था प्रचार—प्रसार

    • मामला प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का, पुलिस को नहीं लगी खबर

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तरियारी गांव में उस समय अफरा—तफरी मच गई जब प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस करीब 30 लोगों को धरपकड़ करके दो पिकअप वाहनों से कोतवाली ले गई। कोतवाली पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई नरहन गांव निवासी विश्व हिंदू परिषद के सत्संग प्रमुख रामजनम नागर की तहरीर की गई। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि तरियारी गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राम नारायन अपने घर पर दिवाकर पुत्र त्रिभुवन निवासी बरौनी थाना बरदह आजमगढ़, अवधेश निवासी मैरांद खान थाना गौराबादशाहपुर व राजबली राम पुत्र विभूति निवासी बलईपुर के साथ मिलकर ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए बुलाकर गांव तथा आजमगढ़ समेत दूर—दराज के गांवों की महिला पुरुष को बुलाकर बाइबिल सहित अन्य धार्मिक किताबों के माध्यम से प्रलोभन एवं लालच देकर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने की गतिविधियां चला रहा है।

    प्रार्थना सभा के दौरान पहुंची पुलिस
    शिकायत के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अजय कुमार अपने साथियों के साथ प्रार्थना सभा आयोजित कर महिलाओं एवं पुरुषों को बहला—फुसलाकर ईसाई धर्म के बाइबिल के माध्यम से धर्म परिवर्तन समझाया बुझाया जा रहा था। पुलिस प्रार्थना सभा में मौजूद पुरुष, महिलाएं और बच्चे को कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ के बाद महिलाओं व बच्चों को छोड़ दिया गया‌।

    मुख्य आरोपी समेत 3 पर हुआ मुकदमा
    ईसाई धर्म परिवर्तन प्रकरण पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि केराकत कोतवाली में एक तहरीर प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि तरियारी गांव के अजय गौतम के घर स्थानीय लोगों को बुलाया जाता है और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। तत्काल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस की टीम तरियारी गांव भेजा गया। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो अजय कुमार के घर 25 से 30 लोग एकत्रित थे और उन्हें ईसाई धर्म की विशेषता बताते हुए प्रलोभन दिया जा रहा था कि वे ईसाई धर्म को अपना ले। पुलिस द्वारा अजय गौतम समेत 3 अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और मौके से पोस्टर 34 धार्मिक पुस्तक व कुछ आईडी बरामद हुए है। अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

    सोशल मीडिया पर ही सक्रिय था मुख्य आरोपी
    धर्म परिवर्तन प्रकरण का मुख्य आरोपी अजय गौतम सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। वह अजय ब्लॉग 6022 नाम से आईडी चलाता था। उसके अब तक 110 फॉलोवर्स हैं। अभी तक 29 अलग-अलग मिशनरी से जुड़े वीडियो अपलोड कर चुका है। प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की जाती जिसमें भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद होते हैं।

    धर्म परिवर्तन के खेल को धड़ल्ले से दिया जा रहा अंजाम, पुलिस बेखबर
    मुख्य आरोपी अजय कुमार की यूट्यूब पर पोस्ट किये गये वीडियो को देखें तो वीडियो एक वर्ष पुरानी है जिसमें भारी संख्या महिला, पुरुष मौजूद है जिसमें ईसाई धर्म की विशेषता को बताई जा रही है। कोतवाली से लगभग 7 किलोमीटर दूर तरियारी गांव में अजय कुमार के घर प्रार्थना सभा आयोजित होती जिसमें भारी तादात में लोग पहुंचकर ईसाई धर्म को अपना रहे हैं लेकिन पुलिस पूरी तरह से बेखबर है जो पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा होता है। तेजी से पनप रहे धर्म परिवर्तन के खेल को एक युवक बेखौफ होकर अंजाम दे रहा है और पुलिस को कानों खबर न होना गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA