Tag: Jaunpur News: Red Cross Society distributed nutritional food

  • Jaunpur News : रेड क्रॉस सोसाइटी ने पोषण आहार, मच्छरदानी व हाइजिन किट का किया वितरण

    Jaunpur News : रेड क्रॉस सोसाइटी ने पोषण आहार, मच्छरदानी व हाइजिन किट का किया वितरण

    Jaunpur News : रेड क्रॉस सोसाइटी ने पोषण आहार, मच्छरदानी व हाइजिन किट का किया वितरण

    जौनपुर। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोषण आहार किट, डेंगू से बचाव के लिये मच्छरदानी और हाइजिन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने क्षय रोग के कारण, उसके लक्षण, बचाव और परहेज के बारे में बताया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक आरटी पीएमओ डा. एमपी सिंह ने टीबी से कुपोषित मरीजों को समय पर दवाई लेने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये कहा।

    किसी प्रकार की असुविधा होने पर अस्पताल के कर्मचारियों को उनका सहयोग करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग एक घातक रोग है, लेकिन लाइलाज नहीं है। टीबी रोगियों के लिये दवा के साथ-साथ प्रोटीन युक्त पोषक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव कुमार, रेड क्रॉस के सचिव डा. मनोज वत्स, कोषाध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, रवी सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, विनय सिंह, सलिल यादव, राजीव श्रीवास्तव, सुशील अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

    Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला