Tag: Jaunpur News: Rashtraveer Sena celebrated the birth anniversary of brave Shiromani Maharana Pratap.

  • Jaunpur News: राष्ट्रवीर सेना ने मनायी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयन्ती

    Jaunpur News: राष्ट्रवीर सेना ने मनायी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयन्ती

    • राष्ट्रवीर सेना ने मनायी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयन्ती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। नगर के हनुमान घाट स्थित गोमती तट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा मेवाड़ के सिरमौर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ एडवोकेट मनोज सिंह एवं एडवोकेट राजकुमार ‘राजू’ ने भारत माता व महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।
    इस मौके पर एडवोकेट मनोज सिंह ने कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा, वह दहाड़ेगा।” इसी क्रम में राष्ट्रवीर सेना के अध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि हमें समय-समय पर अपने वीर-वीरांगनाओं को याद कर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। स्वयं में बदलाव लाकर ही हम समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
    इस अवसर पर एडवोकेट सतवंत सिंह, डॉ. मदनमोहन वर्मा, रोहित साहू, मंगल सेठ, राजेन्द्र खत्री, अनिकेत मोदनवाल, ओम प्रकाश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करके महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    जग्मेन्दर निषाद एवं आलोक सेठ उपाध्यक्ष मनोनीत
    इस दौरान संगठन को और गतिमान बनाने के लिए सर्वसम्मति से जग्मेन्दर निषाद एवं आलोक सेठ को संगठन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से दोनों नये पदाधिकारियों का स्वागत किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA