Tag: JAUNPUR NEWS: Ramlagan ji was known for keeping the unity and integrity of the country strong and for development: Dinesh Dandan

  • JAUNPUR NEWS : देश की एकता व अखण्डता को मजबूत रखने और विकास के लिये जाने जाते थे रामलगन जी: दिनेश दण्डन

    JAUNPUR NEWS : देश की एकता व अखण्डता को मजबूत रखने और विकास के लिये जाने जाते थे रामलगन जी: दिनेश दण्डन

    JAUNPUR NEWS : देश की एकता व अखण्डता को मजबूत रखने और विकास के लिये जाने जाते थे रामलगन जी: दिनेश दण्डन

    जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आज़ाद भारत के प्रथम नगर पालिका चेयरमैन, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामलगन सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर सैदलीपुर वृद्धाश्रम में आयोजित संगोष्ठी शॉल एवं खाद्य वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन ने कहा कि स्व. सिंह ने हमेशा देश की एकता और अखण्डता को मजबूत करने का काम किया। जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा क्षेत्र में खड़े रहे। कार्यक्रम में बृद्ध पुरुष एवं महिलाओं को शाल व चवनप्राश दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि स्व० सिंह ने आज़ादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    भारती जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि स्व. सिंह ने न जाति देखी, न धर्म देखी और न ही मजहब, इन सबसे उठकर क्षेत्र के नौजवानों को किस तरह से रोजगार दिया जाय, उस पर अथक प्रयास किया जिसका नतीजा है कि आज भी सैकड़ों गाँव मे उनके द्वारा दिये गए रोजगार के बारे में लोग चर्चा करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश सिंह कामरेड, धन्यबाद श्याम बहदुर सिंह एवं संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।
    इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कफील अहमद, वीरेंद्र सिंह, केएन सिंह, पूनम मौर्या, राकेश उपाध्याय, जय प्रकाश साथी, धनंजय सिंह, मनोज सिंह, ताहिर शेख, पंकज सोनकर, रवि सिंह, संदीप पाण्डेय, मुफ़्ती मेंहदी, नेसार इलाही, शशांक राय, अमन सिन्हा, सप्पू सिंह, मुकेश पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला