Tag: JAUNPUR NEWS: Rameshwar Mahadev echoed with Har Har Mahadev

  • JAUNPUR NEWS : हर-हर महादेव से गूंजा रामेवश्वर महादेव

    JAUNPUR NEWS : हर-हर महादेव से गूंजा रामेवश्वर महादेव

    JAUNPUR NEWS : हर-हर महादेव से गूंजा रामेवश्वर महादेव

    एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    बीके सिंह
    सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामेवश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्घ प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर सावन के प्रारम्भ होते ही पहला सोमवार की वजह से कांवरियों समेत हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। रविवार के शाम से ही कांवरियों का जत्था रामेश्वर महादेव मंदिर पर इकट्ठा होने लगा। सोमवार को पांच बजे भोर में मंदिर का मुख्य गेट खुलते ही पूरा मंदिर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजने लगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों सहित क्षेत्रिय शिवभक्तों की लंबी कतार लग गयी जो दोपहर 2 बजे तक लगी रही।

    लोगों का आस्था बाबा भोलेनाथ के प्रति काबिले तारीफ था। सुबह पहुँचे एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसआई घनश्याम पांडेय, एसआई सदन प्रसाद, हेड कांस्टेबल अवधेश अकेला, विजय सिंह पुलिस बल के मंदिर परिसर में चक्रमण करते रहे। कांवरियों व दर्शनार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों सहित महिला पुलिस कर्मी की व्यवस्था की गयी थी। ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी व ग्राम प्रधान अनिल सरोज ने रोड पर लाइट व साफ सफाई के लिए पांच ग्राम पंचायतों से 20 सफाईकर्मी लगाये हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला