Tag: JAUNPUR NEWS: Ram Asre elected president of Sahu Samaj Badlapur

  • JAUNPUR NEWS : साहू समाज बदलापुर के अध्यक्ष चुने गये राम आसरे

    JAUNPUR NEWS : साहू समाज बदलापुर के अध्यक्ष चुने गये राम आसरे

    JAUNPUR NEWS : साहू समाज बदलापुर के अध्यक्ष चुने गये राम आसरे

    उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके किया जोरदार स्वागत
    डा. संजय यादव/पंकज बिन्द
    बदलापुर, जौनपुर। साहू समाज बदलापुर समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है जिससे समय-समय पर गरीब व असहाय लोगों की मदद होती रहती है। कुछ समय पहले किन्ही कारणों से शिथिलता आ गई थी लेकिन अब पुनः नए रूप में नए अध्यक्ष राम आसरे साहू को चुना गया है।जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णा नगरमें पूर्व अध्यक्ष चंद्रसेन साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसका संचालन संरक्षक दुर्गा प्रसाद साहू ने किया। सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें 3 पदाधिकारियों को चुना गया।

    अध्यक्ष राम आसरे साहू, महासचिव डा. स्वामी नीरज साहू व कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता को चुना गया। ननकऊ गुप्ता व मोती लाल गुप्ता ने कहा कि संगठन को हर प्रकार से मजबूत करके आगे ले चलना है जिससे समाज का विकास हो सके। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने चुने गये पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
    इसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने वर्तमान अध्यक्ष को माला पहनाया और संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। इस अवसर पर छोटे लाल साहू, विजय गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, सत्य नारायण गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजाराम, बटेश्वर, राजेश, जीवन, राम भोला साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला