Jaunpur News : रज्जू भैया के शोध छात्र जावेद बने असिस्टेंट प्रोफेसर
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया शोध संस्थान के नैनो साइन्स और टेक्नोलाजी विभाग के शोध छात्र जावेद अहमद का चयन उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हो गया है। परीक्षा परिणाम सूची में नाम आते ही पूरे विभाग में खुशी की लहर छा गयी।

जावेद के शोध निर्देशक डा. सुजीत चौरसिया ने बताया कि शुरू से ही यह विद्यार्थी मेहनती और मेधावी रहा है। इसकी लगन और मेहनत ने हम सबका सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है ऐसे विद्यार्थियों से ही आने वाली पीढ़ी प्रेरणा लेगी और इसी तरह विभाग और शिक्षक का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो देवराज सिंह, प्रो राम नारायण, नैनो साइंस के विभागाध्यक्ष डा. काजल कुमार डे, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, डा. धीरेंद्र चौधरी, डा. प्रमोद कुमार आदि ने बधाई दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












