JAUNPUR NEWS : बेहड़ा में एनआईए टीम की छापेमारी से मचा हड़कम्प
एक किशोरी से साढ़े 3 घण्टे तक चली पूछताछ
माओवादी संगठन से जुड़े होने और हवाला के पैसे के लेन—देन का है मामला
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में गुरुवार की भोर में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एनआईए की छापे मारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना को स्थानीय पुलिस और जिले की पुलिस ने दबाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मामला प्रकाश में आने पर स्थानीय पत्रकारों और पुलिस की किरकिरी हो रही है। जानकारी के अनुसार एन आई की टीम केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव की एक किशोरी के माओवादी संगठन के सदस्यों से संबंध होने और हवाला के पैसे की जांच करने आई थी। टीम बिहार से आई थी और उसमें चार सदस्य थे। टीम ने लोकल पुलिस की पहरेदारी में करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। टीम सर्विसलांस की मदद से भोर में करीब साढ़े तीन बजे गांव में पहुंची थी। टीम आरोपी किशोरी के घर पहुंची और परिजनों को एक स्थान पर लॉक कर दिया। उसके बाद आरोपी किशोरी की पहचान कर उसे और उसकी मां को एक जगह रोक दिया और अन्य सदस्यों को हटा दिया। एनआईए टीम के गांव में आने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। आपराधिक घटनाओं में लिप्त अनेक लोग गांव से भाग खड़े हुए। गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित दो बड़े अख़बार के संवादाताओं ने आरोपी किशोरी के घर जाकर जानकारी जुटानी चाही तो टीम ने सभी को भगा दिया। टीम ने किशोरी से करीब साढ़े तीन घंटे पूछताछ की। टीम किशोरी के घर से अनेक दस्तावेज भी ले गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम पिछले महीने बीएचयू के छात्राओं के माओवादी संगठनों से संबंध की कड़ी से जुड़ा है। एनआईए टीम के छापे मारी की क्षेत्र में खूब चर्चा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







