Tag: Jaunpur News: PUIV will become the watchdog of the weather

  • Jaunpur News: आशीर्वाद आईवीएफ इनफर्टिलिटी सेण्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    Jaunpur News: आशीर्वाद आईवीएफ इनफर्टिलिटी सेण्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    • आशीर्वाद आईवीएफ इनफर्टिलिटी सेण्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास स्थित आशीर्वाद आईवीएफ एंड इनफर्टिलिटी सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

    कार्यक्रम की मुख्य विशेषज्ञ डा. अंजू कनौजिया कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनकोलॉजिस्ट एवं इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट ने महिलाओं एवं पुरुषों में होने वाली निःसंतानता एवं स्त्री रोग संबंधी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही बताया कि अस्पताल में निःसंतानता के संपूर्ण जांच और उपचार के साथ टेस्ट ट्यूब बेबी, आईयूआई, आईवीएफ, आईसीएसआई, लेज़र हेचिंग, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर, काल्पोस्कोपी, हिस्ट्रोस्कोपी, लेप्रोस्कोपी जैसी अत्याधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं।

    डा. अंजू कनौजिया ने कहा कि “आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में महिलाओं में बचपन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर महिला को मातृत्व सुख प्राप्त हो सके। अब कोई गोद सूनी नहीं रहेगी। मातृत्व अब प्रकृति की देन के साथ आधुनिक चिकित्सा से और भी सुलभ हो गया है।”

    इसी क्रम में डा. विनोद कुमार (ऑर्थो सर्जन) ट्रॉमा एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ ने हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याओं का उपचार किया। साथ ही बताया कि अस्पताल में फ्रैक्चर (नए एवं पुराने), ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन (ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी) जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

    शिविर के दौरान कैल्शियम, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर तथा सर्वाइकल कैंसर की जांच निःशुल्क की गई। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाते हुये चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। मरीजों ने अस्पताल द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम सहित अस्पताल के अन्य कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: पूविवि बनेगा मौसम का प्रहरी, स्थापित होगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

    Jaunpur News: पूविवि बनेगा मौसम का प्रहरी, स्थापित होगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

    • पूविवि बनेगा मौसम का प्रहरी, स्थापित होगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन

    • किसानों को मिलेगा सटीक पूर्वानुमान, श्याम कन्हैया को मिली जिम्मेदारी

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय अब मौसम की सटीक जानकारी देने के आधुनिक युग में कदम रखने जा रहा है। परिसर में जल्द ही अत्याधुनिक ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित होगा जो हर पल के मौसम बदलावों पर वैज्ञानिक निगाह रखेगा।

    कुलपति प्रो. वंदना सिंह के प्रयासों से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट जौनपुर सहित आस—पास के जिलों के लिए एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि साबित होगा। विवि प्रशासन ने स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन, तकनीकी परीक्षण और औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की टीम द्वारा स्थल सर्वे भी सम्पन्न हो चुका है।

    यह अत्याधुनिक स्टेशन तापमान, वर्षा, आर्द्रता, वायु दाब, हवा की दिशा और गति जैसी तमाम जानकारी स्वचालित रूप से एकत्र करेगा और सीधे केंद्रीय सर्वर पर भेजेगा। इसके माध्यम से मौसम पूर्वानुमान अधिक सटीक और वास्तविक समय पर उपलब्ध हो सकेगा। कुलपति प्रो. वन्दना सिंह का कहना है कि “यह विश्वविद्यालय के ‘विज्ञान से समाज तक’ के विजन को साकार करने वाला कदम है। इससे न केवल शोधार्थियों को उपयोगी डेटा मिलेगा बल्कि किसानों और आम नागरिकों को भी मौसम की तत्काल जानकारी प्राप्त होगी।”

    विश्वविद्यालय की ओर से इस परियोजना की जिम्मेदारी देख रहे डॉ. श्याम कन्हैया सिंह ने बताया कि स्टेशन पूरी तरह स्वचालित होगा जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के कार्य करेगा। नेटवर्क बाधित होने पर भी यह सुरक्षित डेटा संग्रहीत रखेगा और सौर ऊर्जा से संचालित रहेगा। यह परियोजना कृषि, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन और वैज्ञानिक शोध के सभी क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होगी। सबसे अधिक लाभ किसान समुदाय को मिलेगा, जो अब वर्षा, तूफान या तापमान में बदलाव की सही जानकारी से अपनी फसलों की समयबद्ध योजना बना सकेंगे। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का यह कदम न केवल क्षेत्र की वैज्ञानिक प्रगति को नई दिशा देगा, बल्कि किसानों की उम्मीदों को भी नई उड़ान देगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA