Tag: Jaunpur News: Public Representatives Hold Meeting with Officials Regarding Action Plan

  • Juanpur News: कार्ययोजना को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों संग की बैठक

    Juanpur News: कार्ययोजना को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों संग की बैठक

    • कार्ययोजना को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों संग की बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना हेतु बैठक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज रमेश सिंह, जफराबाद जगदीश नारायण राय सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
    इस मौके पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के ने जनप्रतिनिधिगणों को अवगत कराया कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के क्रम में शासन स्तर से प्राप्त अनुमोदन को जनप्रतिनिधियों के सूचनार्थ पुस्तिका रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुल कार्यो की संख्या 331 एवं लागत रु0 575.67 करोड़ है।
    मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने जनप्रतिनिधिगणों से वर्ष 2026-27 हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विधानसभावार कार्ययोजना गठित कर उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधिगण से विधानसभा से संबंधित लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनांतर्गत कार्य हेतु प्रस्ताव उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। वहीं मंत्री जी ने निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता क्षेत्रवार संबंधित जनप्रतिनिधिगण से व्यक्तिगत संपर्क करके विलंबत्तम एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव प्राप्त कर कार्य योजना गठित करते हुए शासन को प्रेषित करें।
    जनप्रतिनिधिगण ने लगभग 450 प्रस्ताव उपलब्ध कराया। साथ ही सदन द्वारा एकमत से प्रस्तावित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर अन्य प्रस्ताव संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा संपर्क करने पर उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधिगण को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता लोक लोक निर्माण विभाग एस०के० सिंह के साथ लोक निर्माण विभाग का समस्त स्टाफ, अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA