Tag: Jaunpur News: Program held in Collectorate Auditorium on Constitution Day

  • Jaunpur News: संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम

    Jaunpur News: संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम

    • संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में बुधवार को संविधान दिवस के दिन कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोकभवन सभागार लखनऊ से आयोजित संविधान दिवस के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति में देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुनते हुये संविधान दिवस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री को भी देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य द्वारा बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुये पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया गया।

    इस मौके पर जिलाधिकारी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान अंगीकृत तथा आत्मार्पित किया गया था। भारत के संविधान में देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। बाबा साहब ने इसकी ड्राफ्टिंग के समय देश की अखंडता को ध्यान में रखते हुए भारत की संस्कृति और एकता को अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से कहा कि संविधान के प्रति सच्ची आस्था रखते हुए समाज में समरसता को बनाये रखें। इस अवसर पर पेशकार आशीष त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA