JAUNPUR NEWS : इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय के अध्यक्ष बने प्रो. सौरभ
विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एमसीए विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल को इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष बनाया गया। यह जिम्मेदारी कार्यकुशलता और वरिष्ठता को देखते हुए दी गई। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष बनने का पत्र कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी विभागध्यक्षों जिम्मेदार अधिकारियों को जारी कर अवगत करा दिया।
इसके पहले भी प्रो. सौरभ पाल को विभागाध्यक्ष, एबैकस आईसा ओबीसी सेल जैसे कई जिम्मेदारियां दी गई थी, उन्होंने काफी कुशलतापूर्वक निभा चुके हैं। शोध क्षेत्र में इन्होंने काफी कार्य किया है जिसमें उनकी 50 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभाग कर चुके हैं। प्रो. सौरभ पाल को संकायाध्यक्ष बनने की जानकारी होते ही काफी संख्या में शिक्षकों ने पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे निष्ठा से कुशलता से निर्भर करूंगा।
इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली, डॉ प्रवीण सिंह, डाॅ मुनीन्द्र सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डॉ पंकज वर्मा, डा दीप प्रकाश, डॉ हेमंत सिंह, लाल बहादुर, कैलाश नाथ, इंद्राज यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।