Tag: Jaunpur News: Procurement center locked

  • Jaunpur News: क्रय केन्द्र पर ताला, बिचौलियों के चंगुल में फंसे किसान

    Jaunpur News: क्रय केन्द्र पर ताला, बिचौलियों के चंगुल में फंसे किसान

    • क्रय केन्द्र पर ताला, बिचौलियों के चंगुल में फंसे किसान

    तेजस टूडे सं.
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान हैं। सहकारी समिति सुइथाकला में धान खरीद शुरू होते ही कुछ किसानों की उपज लेकर खानापूर्ति करते हुए क्रय केन्द्र में ताला जड़ दिया। अब किसान कम दामों पर बिचौलियों व साहूकारों के पास धान बेचने को मजबूर हैं। दर-दर भटक रहे किसानों का कहना है कि मिलर धान की उठान नहीं कर रहे जिससे खरीद प्रक्रिया ठप हो गई है।समिति सचिव राहुल ने बताया, मिलर धान नहीं उठा रहे, इसलिए क्रय बंद है।लेकिन किसानों की वर्तमान समस्या का समाधान कैसे हो, रबी फसल के बीज, उर्वरक व सिंचाई के लिए किसान परेशान है। फसल बिक्री के बिना किसानों की नई खेती कैसे होगी। गौरतलब है कि सरकार की योजनाओं के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही। जिले में सैकड़ों किसान इसी दुविधा में फंसे हैं। प्रशासन की ओर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग तेज हो रही है। इस सम्बन्ध में खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA