Tag: Jaunpur News: Preparations for Foundation Day Intensify; Strategic Meeting and Felicitation Ceremony Held in Mani Kala.

  • Jaunpur News: स्थापना दिवस की तैयारी तेज, मानी कला में हुई रणनीतिक बैठक व सम्मान समारोह

    Jaunpur News: स्थापना दिवस की तैयारी तेज, मानी कला में हुई रणनीतिक बैठक व सम्मान समारोह

    • स्थापना दिवस की तैयारी तेज, मानी कला में हुई रणनीतिक बैठक व सम्मान समारोह

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी खेतासराय मंडल के तत्वावधान में मानी कला स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में बैठक एवं स्वागत समारोह हुआ। बैठक में 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं नवनियुक्त जिला व मंडल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।
    विकास खंड शाहगंज (सोंधी) अंतर्गत आयोजित इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने की रणनीति बनाई। वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी विस्तार से मंथन किया गया।
    कार्यक्रम के दूसरे चरण में नव-मनोनीत पदाधिकारियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व राजकेसर पाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं मंडल स्तर पर जिया लाल बिंद, मनीष गुप्ता ‘धर्मरक्षक’, विनीता मौर्या, पुष्पा चौबे, ममता बिंद और राजू बिंद को सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर अवधेश गुप्त, अशोक ठेकेदार, राजेश गुप्ता, मुकेश प्रजापति, ज्ञान प्रकाश गुप्त, डॉ. उमाशंकर प्रजापति, हरेंद्र यादव, गौतम गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मोदनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ जहां सभी ने संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA