Tag: Jaunpur News: PRD jawan dies in road accident

  • Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में पीआरडी जवान की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

    Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में पीआरडी जवान की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

    Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में पीआरडी जवान की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

    अमित कुमार गुप्ता
    चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ के समीप बीती रात लगभग दस बजे गस्त करने जा रहे चंदवक थाने के पीआरडी के जवान की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में फसरा मातम। गौरतलब हो कि बोडसर निवासी रामजन्म राजभर पुत्र नगदु राजभर 55 वर्ष चंदवक थाने में पीआरडी के पद पर कार्यरत था।

    शुक्रवार की रात ड्यूटी करने चंदवक थाने पहुंच हस्ताक्षर कर कर्रा पर अपने साथी के साथ साइकिल से जा रहा था कि जैसे ही खुज्जी मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ में जा रहे पीआरडी शिवेंद्र गौड़ गाड़ी के झटके के कारण बगल खाई की तरफ गिरे चोट ज्यादा गंभीर नही आई।

    घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक अरुण पाण्डेय मौके पर पहुंच घायल दोनो पीआरडी शिवेंद्र गौंड को उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र बीरीबारी भेजा जहा डॉक्टरों ने पीआरडी रामजन्म को मृत घोषित कर दिया। साथ में ड्यूटी करने जा रहे पीआरडी जवान शिवेंद्र का उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया परिवार के लोगो का रो—रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक पीआरडी के तीन लड़के व दो लड़कियां हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

    Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला