Tag: Jaunpur News: Pradhan Mantri Surya Ghar Free Electricity Scheme Inaugurated

  • Jaunpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का हुआ उद्घाटन

    Jaunpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का हुआ उद्घाटन

    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का हुआ उद्घाटन

    तेजस टूडे सं.
    शाहगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत विधानसभा शाहगंज के ग्राम सबरहद में सोलर पैनल स्थापना कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया।
    कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, अनिल मोदनवाल, रामजी यादव, संदीप जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सोलर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। ग्राम सबरहद में सोलर पैनल लगने से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। अंत में उपस्थित लोगों ने योजना के सफल क्रियान्वयन की कामना करते हुए सरकार के इस प्रयास की सराहना किया।

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA