Jaunpur News : प्रदीप यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शेखाहीं (उसरिया) निवासी प्रदीप यादव का चयन हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी माता सीता देवी, पिता काशीराम यादव, बड़े भाई प्रेमचंद यादव सहित गुरुजनों की प्रेरणा को दिया है।

श्री यादव की शिक्षा-दीक्षा नेशनल इंटर कालेज पट्टीनरेंद्रपुर, राज बहादुर यादव पीजी कालेज गुलालपुर के साथ ही टीडी कालेज जौनपुर से हुई है। वर्तमान में वे जेआरएफ की परीक्षा पास कर लखनऊ विश्वविद्यालय से हिंदी आलोचना के विकास में चंद्रिका प्रसाद जिज्ञाशु का प्रदेय विषय पर पीएचडी कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











