Tag: Jaunpur News: Police’s special campaign against illegal vehicles

  • Jaunpur News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान

    Jaunpur News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान

    Jaunpur News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान

    127 वाहनों का हुआ चालान और 14 सीज

    तेजस टूडे सं.
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। यातायात माह के तहत शनिवार को सरपतहां थाना पुलिस ने विभागीय निर्देश पर डग्गामार और अवैध वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया से लेकर डग्गामार वाहनों तक की सघन जांच की गई जिससे वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
    थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस की 3 टीमों ने दो चरणों में कार्रवाई किया। पट्टीनरेंद्रपुर में उपनिरीक्षक प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी, सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में चौकी प्रभारी अरविंद यादव, वहीं सूरापुर में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह व जियाउद्दीन ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा सहित अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। अनियमितता मिलने पर पुलिस ने जहाँ 14 वाहनों को सीज किया। वहीं 127 दो और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया।
    चेकिंग अभियान देर शाम तक जारी रहा। पुलिस की सख्ती देखते हुए कई वाहन चालक मुख्य मार्गों से बचकर वैकल्पिक रास्तों से गुजरते नजर आए। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA