Tag: JAUNPUR NEWS: Police van caught fire

  • JAUNPUR NEWS : पुलिस वैन में लगी आग, दर्जनों पुलिस जैकेट जली

    JAUNPUR NEWS : पुलिस वैन में लगी आग, दर्जनों पुलिस जैकेट जली

    JAUNPUR NEWS : पुलिस वैन में लगी आग, दर्जनों पुलिस जैकेट जली

    चन्दवक, जौनपुर। लखनऊ से पुलिस जैकेट लेकर वाराणसी जा रही पुलिस वैन में चंदवक बाजार के वाराणसी रोड पर अज्ञात कारणों से आग लग गयीं जिससे दर्जनों जैकेट जल गयी। समरसेबल पंप चलाकर दुकानदारों के सहयोग से आग बुझाई गयी। जानकारी के अनुसार लखनऊ से पुलिसकर्मी वैन में पुलिस जैकेट लादकर वाराणसी के लिए जा रहे थे। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर चंदवक बाजार पहुंचने पर यादव जलपान गृह पर रुककर जलपान करने लगे।

    इसी बीच वैन के ढाले के अंदर अज्ञात कारणों से आग लग गयीं। धुंआ निकलता देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में दुकानदार का सबमर्सिबल पंप चलाकर लोगों के सहयोग से आग बुझाई गयीं तब तक दर्जनों जैकेट जल चुकी थी। पुलिस कर्मीवैन लेकर वाराणसी चले गए। इस संबंध में पूछे जाने पर चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला