Tag: Jaunpur news: Police registered a case of dowry harassment

  • Jaunpur news:पुलिस ने किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

    Jaunpur news:पुलिस ने किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

    पति, ससुर समेत 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अमित जायसवाल
    चन्दवक, जौनपुर। हरदासीपुर गांव निवासी दहेज उत्पीड़न की पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर सहित 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी पुत्री ज्योति की शादी जून 2020 में बलिया जनपद के गढ़वाल थानाक्षेत्र के हजौली टेकारी गांव के राम बिलास सिंह के पुत्र रविशंकर सिंह के साथ किया था। पांच लाख रुपये व अन्य सामान उपहार में दिया था। पुत्री ससुराल गई। एक महीने बाद ही बुलेट मोटरसाइकिल व पचास हजार रुपये के लिए उसे ससुराली जन प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन पति रविशंकर, ससुर राम विलास, जेठ तेज बहादुर सिंह, जेठानी सुनीता सिंह, ननद चंदा व संगीता पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। उन लोगों ने पुत्री को घर से मारपीट कर निकाल दिया और उसका पति दूसरी शादी कर लेने की धमकी देने लगा। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एक्ट, मारपीट गाली गलौज सहित अन्य आरोपों में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA