Tag: JAUNPUR NEWS: Police ready 24 hours for the safety of women and daughters: Chandan

  • JAUNPUR NEWS : महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिये पुलिस 24 घण्टे तत्पर: चन्दन

    JAUNPUR NEWS : महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिये पुलिस 24 घण्टे तत्पर: चन्दन

    JAUNPUR NEWS : महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिये पुलिस 24 घण्टे तत्पर: चन्दन

    मुश्किल में डायल करें हेल्पलाइन नम्बर, मिलेगी मदद
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में शनिवार को खेतासराय पुलिस टीम ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए आम लोगों को जागरूक किया। खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन राय की अगुआई में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। महिला आरक्षी अंतिमा सिंह, प्रीति मिश्रा ने श्री राम इंटर कॉलेज बरंगी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानीकला में मौजूद विद्यालय की छात्राओं, पास पड़ोस की महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करने अथवा किसी अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर पुलिस की तत्काल मदद लेनी चाहिए। इसके लिये 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बेटियों को भरोसा दिया कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है। जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं वहाँ जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। उपनिरीक्षक गुलाब चन्द यादव ने सबसे सहयोग के लिये आह्वान किया। इस मौके पर महिला आरक्षी रीना देवी, प्रीति मिश्रा, अंतिमा सिंह, सुनैना, राखी आदि मौजूद रहीं।

    मनचलों की अब खैर नहीं: शुभम तोदी
    खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज 04 के तहत शाहगंज में सीओ शाहगंज शुभम तोदी और प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व शक्ति दीदी टीम द्वारा छात्राओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, फायर सर्विस नंबर 101 के बारे में जानकारी दी गई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA