Tag: Jaunpur News: Police initiative: The house was saved from demolition by ending the dispute going on with the husband for two years.

  • Jaunpur News:पुलिस की पहल: दो वर्ष से पति से चल रहे विवाद को समाप्त कर घर टूटने से बचाया गया

    Jaunpur News:पुलिस की पहल: दो वर्ष से पति से चल रहे विवाद को समाप्त कर घर टूटने से बचाया गया

    Jaunpur News:पुलिस की पहल: दो वर्ष से पति से चल रहे विवाद को समाप्त कर घर टूटने से बचाया गया

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। पुलिस की पहल से एकदम दंपति का घर टूटने से बचा। महिला बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी द्वारा दोनों को समझा—बुझाकर एक साथ रहने के लिए घर भेजा गया।
    बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को महिला बाल सुरक्षा संगठन द्वारा परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। इसमें लगभग दो वर्ष से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा गांव निवासी दिनेश कुमार एवं उसकी पत्नी अमरावती के बीच विवाद चल रहा था। अमरावती देवी अपने पति से नाराज होकर अपने मायके रामपुर थाना क्षेत्र के सोसापट्टी गांव में रह रही थी। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित महिला बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी ने अमरावती व दिनेश कुमार को बैठाकर समझा बुझाकर उन्हें एक साथ रहने के लिए सहमति बना लिया। दंपति ने एक—दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गये जिसमें दोनों की सहमति से अमरावती को उसके पति दिनेश कुमार के साथ उसके ससुराल मेहरावा भिजवाया गया। महिला बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी ने बताया कि इस दंपति का लगभग 2 वर्ष से विवाद चल रहा था। आज इन्हें एक साथ बैठाकर समझा बुझाकर अमरावती को उसके पति के साथ उसकी ससुराल भिजवाया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA